उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद से सोमवार दोपहर 12 बजे तक करीब 1 करोड़ कांवड़िए पहुंच चुके हैं। हरियाणा के नूंह में आज हिंदू संगठनों की ओर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। करीब 80 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 12 डीएसपी समेत 2200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब तक 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, झारखंड के देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की 5 KM लंबी लाइन लगी है। समंदर किनारे विराजे शिव… देशभर के शिव मंदिरों में साव