हरियाणा के नूंह में सावन के पहले सोमवार को आज हिंदू संगठनों की ओर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा नल्हड़ेश्वर (नल्हड़) मंदिर से फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर तक जा रही है। आखिर में सिंगार गांव स्थित श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। करीब 80 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 12 DSP समेत 2200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। यात्रा में लाठी-डंडे और किसी भी तरह के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध है। पेट्रोल पंपों से बोतल-कैन में पेट्रोल-डीजल की बिक्री रोक दी है। यात्रा मा