मिजोरम के आइजोल जिले में एक एंबुलेंस से 45 करोड़ रुपए की 15 किलो मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद की गई हैं। इस मामले में मरीज बनकर एंबुलेंस में बैठी एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर सेलिंग क्षेत्र में यह कार्रवाई की। एंबुलेंस भी जब्त कर ली गई है। बरामद ड्रग्स, आरोपियों और वाहन को आगे की जांच और NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए DRI को सौंप दिया गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… नागपुर में निजी बस ने सरकारी बस को पीछे से टक्कर मारी, हादसे में 12 लोग घायल महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को निज