चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी। इस अलर्ट के बाद लुधियाना, जालंधर और मोहाली में तेज बारिश देखने मिली। लुधियाना में भारी बारिश से किचलू नगर में सड़क का 30 फीट लंबा हिस्सा धंस गया, जिससे लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इससे आसपास की बिल्डिंगों को खतरा हो गया है। माछीवाड़ा साहिब के गांव शताबगढ़ में आज सुबह बारिश से एक घर की छत गिरने से मलबे में एक महिला दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान इंदरजीत कौर (36) के रूप में हुई है। उनके पति धर्मपाल का 4 साल पहले निधन हो चुका है। हादसे के समय महिला कमरे में बेड पर सोई थी। उसके साथ उसकी ब