हरियाणा के नूंह में सावन के पहले सोमवार को आज हिंदू संगठनों की ओर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा दोपहर 12 बजे नल्हड़ेश्वर (नल्हड़) मंदिर से शुरू होगी। श्रद्धालु फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। आखिर में सिंगार गांव स्थित श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा। करीब 80 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 12 DSP समेत 2200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। यात्रा में लाठी-डंडे और किसी भी तरह के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। पेट्रोल पंपों से बोतल-कैन में पेट्रोल-डीजल की बिक्री रोक दी है। यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रह
ब्रजमंडल यात्रा-बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, मोनू मानेसर पर रोक लगी:80 किमी रूट पर 2200 पुलिसकर्मी, स्कूल बंद; नूंह में 2023 में दंगे भड़के थे
हरियाणा के नूंह में सावन के पहले सोमवार को आज हिंदू संगठनों की ओर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा दोपहर 12 बजे नल्हड़ेश्वर (नल्हड़) मं…
