राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि शराबबंदी अपने मकसद में फेल रही है। इसलिए इसे खत्म करने का समय आ गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी का गुजरात मॉडल लागू करने की डिमांड की है। NCAER का सुझाव है, क्या सम्राट सरकार मानेगी, तेज तरक्की के लिए शराबबंदी खत्म करना जरूरी है, समझेंगे; बूझे की नाही में…। सवाल-1ः NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या सुझाव दिए गए हैं? जवाबः मशहूर टेक्नोक्रेट नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता वाली NCAER ने 6 से 8 अगस्त तक इंडिया पॉलिसी फोरम-2026 कार्यक्रम किया। इसमे