राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। भोपाल में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश दर्ज हुई। शहर की 50 से ज्यादा कालोनियों में पानी भर गया है। दरअसल, MP में इस समय लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। ग्वालियर से गुजर रही मानसून ट्रफ नमी लेकर आई है। इसे ही प्रदेश के 11 जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है। राजस्थान के झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। इससे झीकनी गांव के स्कूल में पानी भर गया। यहां फंसे 30 बच्चों को गांव वालों की मदद से रेस्क्यू किया गया। उत्तराखंड के चमोली में न