बंदरों के दो झुंड सड़क के बीचों-बीच भिड़ गए, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बंदरों के डर से राहगीर और स्कूली बच्चे दूर खड़े रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों के आतंक पर कार्रवाई की मांग की है।