देश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2024 में 250 GW का रिकॉर्ड बना था। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तापमान 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C रहा। वहीं दिल्ली में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के सभी स्कूल 27 से 3