जयपुर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। कृष्णा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क सीमा में आ रहे धार्मिक स्थलों और अन्य अतिक्रमणों को हटाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।