प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ PGI पहुंच गए हैं। वह थोड़ी देर में 10 प्रोजेक्टों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह जालंधर आएंगे। यहां वह देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह प्रमुख डेरों के संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ पीएम जालंधर में जनसभा भी करेंगे। पीएम की इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। PM के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई। इसके बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया गया। NS