NEET-UC पेपर लीक विवाद के बीच 21 जून को होने वाले री-टेस्ट से पहले गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाईलेवल बैठक हुई। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह शामिल हुए। प्रधान ने यूपीएससी की तरह नीट पेपर के लिए सेना और वायुसेना की मदद मांगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय राजी हो गया है। बैठक में तय हुआ कि अब पेपर सेट करने, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचने का पूरा काम कई स्तर की निगरानी में होगा। बैठक के बाद प्रधान ने बताया कि री-टेस्