मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। इसमें आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख जबकि शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख में खरीदा है। बुंदेलखंड बुल्स ने शिवांग कुमार की 13 लाख कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा।