इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के लिए इंदौर में पहली बार क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी की जा रही है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। इसमें आवेश खान, आशुतोष शर्मा, अनिकेत वर्मा, माधव तिवारी और शिवांग कुमार पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा।