मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और ओडिशा में गुरुवार शाम मौसम बदला। नौतपा के चौथे इन राज्यों के जिलों में तेज आंधी चली साथ ही बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में शाम को ओले गिरे, लेकिन यहां दिन का अधिकतम तापमान 47.1°C रहा। उत्तर प्रदेश के बांदा में भी तामपान 47.8°C रहा, वहीं, गाजियाबाद, मथुरा, कासगंज, संभल और फर्रुखाबाद में बारिश हुई। झांसी और बदायूं में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आगरा, अलीगढ़ समेत 14 जिलों में 100kmph की रफ्तार का तूफान आने का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 मई को प्रदेश में 100 किमी/घंटे की स्पीड से तूफान आ सकता है। बारिश