मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर जिले में सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा। इसमें बाइक भी बह गईं। बिहार में बिजली गिरने से तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हो गई। यूपी के 25 शहरों में बुधवार को बारिश हुई। आजमगढ़, बिजनौर, मिर्जापुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। ललितपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया। फतेहपुर में आंधी से ई-रिक्शा पलट गया। नवी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को सड़क पर भरे पानी में करंट फैल गया। इस दौरान नेरुल के एलपी ब्रिज के नीचे से