पिछले 15 दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने तेज गर्मी पर ब्रेक लगा रखा था, लेकिन अब उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र कच्छ, बिहार और झारखंड में इस हफ्ते पारा 40°C का आंकड़ा पार कर जाएागा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में आज धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40kmph तक हो सकती है। उधर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य महाराष्ट्र में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर