मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। सोमवार को यहां 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस कारण राजधानी में दो दिन के लिए स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई। शहर में 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया। दरअसल, MP में इस समय लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। ग्वालियर से गुजर रही मानसून ट्रफ नमी लेकर आई है। इसे ही प्रदेश के 11 जिलों में जबरदस्त बारिश हो रही है। राजस्थान के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत