जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2026 का रिजल्ट घोषित हो गया है। टॉप-10 में कोटा और सीकर के 6 स्टूडेंट शामिल हैं। कोटा के शुभम ने पहली और कबीर ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है। गर्ल्स कैटेगरी में टॉप करने वाली आरोही देशपांडे भी कोटा में ही पढ़ी हैं। रिजल्ट आने के साथ ही कोटा और सीकर में जश्न का माहौल है। ये लगातार तीसरा साल है, जब कोटा से ऑल इंडिया पहली रैंक बनी है। जेईई एडवांस के रिजल्ट से करीब 55 हजार स्टूडेंट्स देश के 23 आईआईटी की बी-टेक, इंटीग्रेटेड एम-टेक और ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में एडमिशन की काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई घोषित हुए हैं। एक नंबर से रैंक में फिसले कबीर जेईई एड