भारतीय औद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने रविवार (31 मई) देर रात जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE) एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया। राजस्थान के कोटा के कोचिंग स्टूडेंट शुभम कुमार (बिहार) ने 330 नंबर के साथ टॉप किया है। दूसरी रैंक भी कोटा के कोचिंग स्टूडेंट कबीर छिल्लर (दिल्ली) की है। टॉप-10 स्टूडेंट की लिस्ट में 6 स्टूडेंट राजस्थान से कनेक्टेड हैं। रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स जश्न मना रहे हैं। सबसे पहले देखिए- टॉपर्स की लिस्ट कट-ऑफ 2026 में 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई इस साल परीक्षा में कट ऑफ बढ़ गया है, इसमें बीते साल 2025 से 18 अंक की बढ़ोतरी हुई है और ये 92 हो गई है। वहीं सब्जेक्ट वाइज कट ऑफ में जनरल कैटेगरी के 8 अ