मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में CM हेल्पलाइन में शिकायत करने पर यूपी के झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी, बेटा, बहू और 5 साल के नाती को भी बेरहमी से पीटा गया। परिवार चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने किसी को नहीं छोड़ा। मोहनगढ़ पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कंचनपुरा गांव निवासी घनसू प्रजापति (60) के रूप में हुई है। घायलों में उनकी पत्नी, बेटा, बहू और 5 साल का नाती शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… शिकायत करने पर घर पहुंचकर हमला परिजनों के अनुसार, 1 जुलाई की रात आरोपी प्रकाश कुशवाहा अपने 4 साथियों के