तमिलनाडु के CM विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को इस केस के सुनवाई थी, इसमें विजय की पत्नी संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। उन्होंने जज सुजाता को अर्जी वापस लेने की जानकारी दी। जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की और फिर अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक का केस खत्म कर दिया। संगीता ने इसी साल फरवरी 2026 में यह तलाक की अर्जी दायर की थी। इसमें उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। विजय ने इसी साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। अर्जी में लिखा था- अप्रैल 2021 से विजय के एक्ट्रेस से स