कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान खाना सप्लाई करने वाले वालंटियर जुनैद मलिक ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मलिक ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें रास्ते से उठा लिया और करीब 5 से 6 घंटे तक एक गाड़ी में बैठाकर रखा। उनके परिवार के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना कार्रवाई की। फिलहाल इस मामले में कोर्ट की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी या सुनवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। जुनैद को पुलिस ने 24 जुलाई को रास्ते से उठाई याचिका के मुताबिक, 24 जुलाई की आधी रात को जुनैद मलिक एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाकर आरएमएल अस्पताल से