दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा करते हुए पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, चार पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिस समय जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा था आरोपी ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। पाकिस्तान स्थित हैंडलर