पेपर लीक के मुद्दे पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान चुप रहने के चलते जमकर ट्रोल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने इस मुद्दे पर संसद में अपनी बात कही। जंतर-मंतर पर महीनेभर तक चला प्रदर्शन खत्म होने के पांचवें दिन, गुरुवार को राज्यसभा में राघव ने कहा- पहले मैं अपोजिशन में था तो सवाल पूछता था, आज मैं सत्तापक्ष की तरफ बैठता हूं तो सॉल्यूशन देना मेरी जिम्मेदारी है। दरअसल, आंदोलन के दौरान और उसके बाद यूथ के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेता राघव चड्ढा को जमकर घेर रहे थे। उनका कहना था कि लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने का दावा करने वाले चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में श