चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार तीन माह की बच्ची का पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज कराकर घर लौट रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में बारिश और अत्यधिक धुंध थी।