CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 1 साल तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। सूद का कार्यकाल 24 मई को खत्म होना था। इससे पहले मंगलवार को पीएम आवास पर नए CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन पर बैठक हुई थी। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मुख्य न्यायधीश (CJI) सूर्यकांत और राहुल गांधी शामिल हुए थे। बैठक के बाद राहुल ने सिलेक्शन प्रक्रिया पर अपनी असहमति जताई। राहुल ने सोशल मीडिया पर एक लेटर शेयर कर आरोप लगाया कि चयन के लिए जिन 69 उम्मीदवारों की लिस्ट दी है। उनकी डिटेल उपलब्ध नहीं कराई। राहुल ने कहा- CBI डायरेक्टर का सिलेक्शन प्रोसेस सिर्फ एक फॉर्मेलि