केरलम के तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। भाजपा ने केरलम में AIIMS बनाने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क विकसित करने का वादा किया है। घोषणापत्र में जरूरतमंद महिलाओं को ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ देने का वादा किया गया है, जिसके तहत हर महीने ₹2500 दवाइयों और राशन के लिए दिए जाएंगे। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को ₹3000 मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई है। भाजपा ने इससे पहले असम के लिए भी मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी किया।
BJP का केरलम में AIIMS का वादा:बुजुर्गों-महिलाओं को ₹3000 पेंशन; असम में बांग्लादेशी मुस्लिमों की कब्जाई जमीन वापस लेने की घोषणा
केरलम के तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। भाजपा ने के…
