Bikaner: बीकानेर के पूगल क्षेत्र में नीलगाय से टकराकर गिरे एक स्कूटी सवार से 14 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए खाजूवाला बॉर्डर पर गिराई गई थी।