मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित रोहुआ हाई स्कूल के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई।