भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस के दो आरक्षकों पर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और अपराध में सहयोग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद खाकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।