पंजाब में 8 नगर निगमों समेत 104 निकायों के चुनाव नतीजों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने विरोधियों को 2027 को ट्रेलर दिखा दिया है। 1977 वार्डों के लिए हुए चुनाव में AAP 954 वार्डों में जीत चुकी है। कांग्रेस हो चाहे अकाली दल या फिर BJP, तीनों पार्टियां की जीत के आंकड़ों को भी जोड़ लें तो ये पार्टियां AAP के आसपास भी नहीं है। AAP इस जीत से खुश जरूर है लेकिन सत्ता में रहते वह उतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाए, जितनी 2021 में सरकार रहते कांग्रेस ने हासिल की थी। कांग्रेस ने तब 1199 वार्ड जीत लिए थे। हालांकि इसमें रोचक बात ये है कि इसके अगले ही साल यानी 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई।