ओडिशा के मयूरभंज जिले के सरकारी आदिवासी आवासीय स्कूल में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्त्रे बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बरिपदा के अस्पताल में 5वीं क्लास की एक छात्रा की मौत हो गई। परिजन ने बच्चे का शव रखकर प्रदर्शन किया। काकाबन्धा आश्रम स्कूल के बच्चों ने रविवार सुबह खाना खाने के बाद बेचैनी और बीमारी की शिकायत की थी। उन्होंने ऐसा खाना खाया था जो अधिकृत मेन्यू में शामिल नहीं था। बीमार बच्चों के माता-पिता ने बताया कि बच्चों ने बासी चावल (पाखाला), मसले हुए आलू और आम की चटनी खाई थी, जिसके बाद उन्हें दस्त और उल्टी की शिकायत होने लगी। बीमार बच्चों को तुरंत स