झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची। जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए। पुलिस लगातार उन्हें उठाने की कोशिश में हैै, इस दौरान झड़प हुई है। महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर उठाया है। छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज ABVP विधानसभा घेराव कर रही है। इधर, भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है। रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़कें रोकीं और टायर जलाए। कुछ जिलों में कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद कर