हिमाचल प्रदेश के चंबा में होने वाली मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं को इस बार महज 100 रुपए में हेली टैक्सी से भगवान भोले के धाम पहुंचने का मौका मिलेगा। रेड क्रॉस सोसायटी ने पहली बार श्रद्धालुओं के लिए लकी ड्रॉ निकालने का फैसला लिया है। इसकी पर्ची मंगलवार (11 अगस्त) से मिलनी शुरू होगी। इसके तहत हर सप्ताह लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें चयनित श्रद्धालु को भरमौर से मणिमहेश और वापस भरमौर तक हेली टैक्सी से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। रेड क्रॉस सोसायटी के मुताबिक, पहले सप्ताह एक श्रद्धालु का लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। यदि लकी ड्रॉ के लिए पर्चियां खरीदने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में