देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन के सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए। भोपाल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में भोपाल में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही मानसून सीजन की कुल बारिश का 71% कोटा पूरा हो गया। यहां 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट