आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को अपनी आवाज उठाने से रोक रही है। X पर पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने कहा- जो ई-20 के खिलाफ आवाज उठाता है, उसका पेज डाउन करा देते हैं। उसका वीडियो डिलीट करवा देते हैं। उसके अकाउंट पर एफआईआर करा देते हैं। गुंडागर्दी करते हैं। तरह-तरह से उसको परेशान करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इस तरह पीएम मोदी 140 करोड़ लोगों को कैसे दबा पाएंगे? केजरीवाल ने वीडियो में पीएम मोदी पर चुटकुला सुनाया- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति व्लादिम