महाराष्ट्र में 11 अगस्त से गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत ₹2 प्रति लीटर बढ़ जाएगी। यह फैसला मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने लिया है। नई दरें पूरे राज्य में लागू होंगी। दूध उत्पादकों का कहना है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी डेयरी किसानों के हितों की रक्षा के लिए की गई है। वहीं, सरकार का कहना है कि किसानों और उपभोक्ताओं, दोनों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले महीने केंद्र सरकार ने संसद में कहा था कि दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार के मुताबिक, दूध की कीमतें आगे भी सहकारी स