दिल्ली में एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस महीने के शुरुआती 8 दिनों में दिल्ली में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह अगस्त की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है। दिल्ली में अगस्त महीने में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। लगातार बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह भारी ट्रैफिक जाम और जलभराव हुआ। कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग, गीतांजलि मार्ग और महरौली-बदरपुर रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों और GT रोड पर भी जाम की स्थिति रही। इधर राजस्थान के कई शहरों में भी बारिश जारी है। इसके कारण तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। कोटपूतली-ब