हिमाचल की राजधानी शिमला में दोपहर दो से सवा तीन बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चों को घर लौटने में परेशानी हुई। शिमला के रामपुर और किन्नौर जिला के अधिकांश भागों में भी हल्की बारिश हुई। शिमला-किन्नौर नेशनल हाइवे-5 भी 16 घंटे से बंद पड़ा है। बारिश के कारण हाइवे पर निगुलसरी में बीती रात एक बजे बड़ी बड़ी चट्टानें गिर गई थी। मौके पर अभी भी पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रहा है। इससे सड़क बहाली का काम प्रभावित हो रहा है और हाइवे पर बीती रात से सैकड़ों वाहन फंसे हुए है। प्रदेश के अन्य भागों में भी बारिश के कारण 112 सड़कें बंद पड़ी है। म