झारखंड में 14वीं JPSC रद्द करने की मांग को लेकर छात्र 14 दिनों से धरने पर हैं। बीते 3 दिनों से सरकार और छात्रों में बातचीत के लिए कोशिश हो रही है। अब सरकार का दावा है कि इस आंदोलन के पीछे बीजेपी और कोचिंग माफिया हैं। झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार ने छात्र आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के शामिल होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। हमारी छात्रों से अपील है की कि वे अपने आंदोलन को राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रखें। इधर, परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ 4 दिन से अनशन पर बैठे आंदोलनकारी राहुल क्रांति की शुक्रवार सुब