मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। सब्बल और तलवार से शव के टुकड़े किए। शव जलाने की कोशिश की, लेकिन नहीं जला तो जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर टुकड़ों को गाड़ दिया। मामला गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान धनराज नाथ (39) के रूप में हुई, जो दुधाखेड़ी का रहने वाला था। पत्नी का नाम धापू बाई है। वहीं मुख्य आरोपी का नाम पंकज चौधरी (40) है। धापू-पंकज ने मिलकर मर्डर किया है। अफेयर के कारण रची हत्या की साजिश धापू बाई और पंकज चौधरी के बीच अफेयर चल रहा था, जिसकी जानकारी धनराज को लग गई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में