जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट में श्रीनगर से जम्मू जा रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पुलिस नाका तोड़कर भाग गई। पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करने पर जवानों ने वाहन पर तीन राउंड फायरिंग की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर नाशरी की ओर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस, CRPF और सेना ने इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश जारी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा डाबर; FSSAI के 100% शुद्ध और प्राकृतिक दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक के आदेश को चुनौती दी डाबर इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने भार
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध स्कॉर्पियो पुलिस नाका तोड़कर भागी, सेना-CRPF का सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट में श्रीनगर से जम्मू जा रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पुलिस नाका तोड़कर भाग गई। पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करने …
