मध्यप्रदेश में बुधवार को 15 से ज्यादा जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इससे कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है। यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रयागराज, कानपुर और नोएडा समेत 20 से ज्यादा शहरों में तेज बारिश हुई। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। झारखंड में बारिश के बीच बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में 20 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें गिरिडीह में दर्ज की ग