कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे के 3 अगस्त को छात्रों के प्रदर्शन को लेकर दिए बयान पर न्यूज एजेंसी PTI ने स्पष्टीकरण जारी किया है। पीटीआई ने खड़गे को लेटर लिखकर माफी मांगी। पत्र में लिखा कि हमें खेद है कि हमारी ओर से हुई एक मानवीय त्रुटि के कारण गलतफहमी पैदा हुई। इस संबंध में हमने आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए हैं। न केवल गलती को ठीक कर दिया गया है, बल्कि संबंधित व्यक्ति से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। दरअसल PTI ने पहले रिपोर्ट में बताया था कि खड़गे ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जो लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, उन्हें पहले 25 दिन भूख हड़ताल पर बैठना चाहिए और फिर लाठीचार्ज