थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में 13 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स समेत 17 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 5 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बाकी भर्ती हैं। एयर इंडिया की टीमें अस्पतालों में मौजूद हैं। एअर इंडिया ने पहले बताया था कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। किस