राष्ट्रपति भवन में तैनात रहे दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के असंसदीय व्यवहार का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर सोमवार रात को संयुक्त पुलिस आयुक्त वीनू बंसल को राष्ट्रपति भवन से हटा दिया गया।