जालंधर में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने को लेकर हंगामा हो गया। कार मालिक ने आरोप लगाया कि 300 रुपए का डीजल भरवाने के बावजूद उसकी गाड़ी के फ्यूल मीटर और डीटीई (डिस्टेंस टू एम्प्टी) में कोई बदलाव नहीं आया। मालिक का आरोप है कि विरोध करने पर पंप कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया और महिला मैनेजर बाहर तक नहीं आईं। बाद में मालिक ने अपने पार्षद प्रतिनिधि भाई को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। इस दौरान अन्य ग्राहकों ने भी पेट्रोल पंप पर तेल कम डालने और मीटर को जीरो किए बिना फ्यूल भरने जैसे आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ा कि महिलाओं ने मैनेजर के केबिन में पहुंच