सोनीपत में दो साल के मासूम चिरांश की हत्या के मामले में आरोपी मां प्रिया ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में उसने पति के अपमानजनक व्यवहार, उसके प्रेम संबंध, लगातार होने वाले विवाद और मानसिक तनाव की बातें बताईं। पुलिस के अनुसार, प्रिया ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे पसंद नहीं करता था। वह अक्सर उससे कहता था, "तुझे मैं सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए लेकर आया हूं, ताकि मेरा वंश चल सके।" महिला का कहना है कि पति के इसी व्यवहार के कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे। 28 जुलाई को भी उसकी पति हरिओम से फोन पर कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, अगले दिन उसने दो साल के