"मेरे सैलून में काम करने वाली लोपिका पिछले तीन दिनों से नहीं आई है। वह कह रही है कि उसके इलाके का माहौल खराब है और घर से निकलने में डर लग रहा है। हमारे यहां के लगभग सभी होटल, स्पा, सैलून और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कई महिला और पुरुष कर्मचारी नेपाल से आते हैं। यहां से भी बड़ी संख्या में लोग नेपाल की फैक्ट्रियों में काम करने जाते हैं। बीते चार दिनों से जारी हिंसा के कारण हमारे कारोबार को भारी नुकसान हुआ है।" रक्सौल के बैंक रोड में सैलून संचालक राकेश ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपना दर्द साझा किया। दरअसल, सुपौल के कोसी बैराज से रविवार को जल लेकर कप्टानगंज पहुंचे कांवड़ यात